राजधानी के साढ़े 11 लाख वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम जल्द होगा शुरू

प्रदेश सरकार के निर्देश पर बन रही है कार्ययोजना

426

राजधानी के साढ़े 11 लाख वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम जल्द होगा शुरू

भोपाल
राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही फिर से हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए डीलर प्वाइंट को नोडल एजेंसी बनाने का निर्णय लिया है। इस आदेश के बाद राजधानी में करीब 11 लाख 53 हजार वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी हैं। वहीं, पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 98 लाख से अधिक है। शहर में पुराने वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेंटें लगाई जानी हैं। इनमें 2019 से पहले रजिर्स्ड हुए वाहनों को ही शामिल किया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने इस संबंध में कार्ययोजना बनाने का काम शुरू कर दिया हे। संभवत: अगले महीने से यह काम शुरू कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग अब पहले से संचालित वाहन पोर्टल की क्षमता को दोगुना करने की तैयारी में है, ताकि नई व्यवस्था के अंतर्गत रिकार्ड अपडेट करने में अधिक समय नहीं लगे। केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रदेश परिवहन विभाग ने राजधानी में संचालित दो पहिया और चारपहिया आॅटोमोबाइल शोरुम संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की तैयारी करें। राजधानी में इस संबंध में काम शुरू कर दिया गया है। इसमें नंबर प्लेटें कहां लगेंगी, कितना स्टॉफ इसमें लगेगा। कैसे और किन सीरीज वालों को पहले बुलाया जाएगा। इस सब को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।