1983 बैच की यह पूर्व IAS महिला अफसर बनी UPSC की मेंबर 

1133

1983 बैच की यह पूर्व IAS महिला अफसर बनी UPSC की मेंबर 

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1983 बैच की पूर्व महिला अधिकारी प्रीती सुदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )का मेंबर नियुक्त किया गया है।

सुदन पूर्व स्वास्थ्य सचिव रही है और उन्हें आज यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे जुलाई 2020 में स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास और रक्षा मंत्रालय में भी कार्य किया है लेकिन उनकी दो प्रमुख योजनाओं को स्वास्थ्य विभाग में आज भी याद किया जाता है। यह योजनाएं हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत। वे विश्व बैंक के साथ सलाहकार भी रही हैं।

IAS Officers New Posting : 6 IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव