Threat on Two TV Shows : ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 19’ को नहीं मिल रहे चैनल, प्रसारण पर संदेह का कुहासा!

जानिए, ऐसी कौनसी अड़चन आई कि सलमान और रोहित शेट्टी के शो मुश्किल में आए!

560

Threat on Two TV Shows : ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 19’ को नहीं मिल रहे चैनल, प्रसारण पर संदेह का कुहासा!

Mumbai : रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ के इस साल आने वाले नए सीजन पर संदेह के बादल छाए हैं। दोनों शो के मेकर बदलने से देरी हो रही है। इससे ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के 2025 तक टलने की संभावना जताई जा रही है। हर साल इस समय दो सबसे बड़े रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो जाता है। लेकिन, इस साल खामोशी है। खतरों के खिलाड़ी 15, बिग बॉस ओटीटी 4 या यहां तक कि बिग बॉस 19 के बारे में कोई अपडेट नहीं आया।

IMG 20250520 WA0133

नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस बार शायद ओटीटी पर ‘बिग बॉस-4’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो नहीं आएगा। जो चुप्पी छाई है उसके पीछे किसी बड़े बदलाव से हो सकता है। बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) के निर्माता के रूप में हटने के बाद, दोनों शो कथित तौर पर बंद होने की कगार पर हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स नए प्रोडक्शन पार्टनर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे काफी देरी हुई है।

IMG 20250520 WA0135

क्या बिग बॉस कैंसल होगा!

अटकलों के बीच, बिग बॉस ओटीटी-4 को लेकर एक बड़ी अपडेट है। कहा जा रहा है कि शो को 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। शायद बिग बॉस का डिजिटल वर्जन इस साल नहीं आएगा। इसके बजाए, मेकर्स ने ओटीटी 4 को पूरी तरह से छोड़ने और सीधे बिग बॉस 19 को लॉन्च करने का विकल्प चुना है।

अभी तक टीवी चैनल तय नहीं

अभी तक इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, अंदरूनी रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर डिजिटल रूप से जियो हॉटस्टार पर होगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी यही हाल है। टीवी चैनल को लेकर अभी भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसने भ्रम को और बढ़ा दिया है। दर्शक अभी भी अपडेट का इंतजार ही कर रहे हैं।

अभी और करना होगा इंतजार

‘बिग बॉस ओटीटी’ जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू होता है, जो अक्टूबर में टेलीविज़न सीज़न शुरू होने से पहले 6 से 8 सप्ताह तक चलता है। हालांकि, अब ओटीटी सीज़न रद्द होने के साथ, इस साल शो में बड़ा बदलाव हो सकता है। फ़िलहाल, फैंस को पूरी स्पष्ट जानकारी के लिए शो के मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार तो करना ही होगा।