WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Corona Return: मुंबई में 53 पॉजिटिव केस , 2 की मौत, लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील !

Corona Return

Corona Return:मुंबई में 53 पॉजिटिव केस, दो मरीजों की मौत, लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील !

Mumbai :  राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गयी है.

मुंबई के KEM अस्पताल में सोमवार को 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इनकी मौत कोविड से नहीं, बल्कि पुरानी बीमारियों की वजह से हुई है। एक मरीज को मुंह का कैंसर था और दूसरे को किडनी से जुड़ी बीमारी नेफ्रोटिक सिंड्रोम थी।

इधर, एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड ​​​​​​में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इन देशों में नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

सिंगापुर में 1 मई से 19 मई के बीच 3000 मरीज सामने आए हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ये संख्या 11,100 थी। यहां मामलों में 28% का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े -Heavy Rain in Bangalore: 5 की मौत, 500 घर डूबे ,बेंगलुरु में तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट! 

रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 53 नये मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है. हालांकि इनकी मौत कोरोना की वजह से नहीं बल्कि पहले से ग्रसित बीमारी की वजह से हुई है.

एएनआई के अनुसार, एक मरीज को मुंह में कैंसर था, जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था. दोनों मरीजों का इलाज मुंबई के केईएम अस्पताल में चल रहा था.

स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारियां

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अस्पतालों में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं.सेवन हिल्स अस्पताल में 20 मेडिकल ICU बेड, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 20 बेड और 60 सामान्य बेड उपलब्ध कराए गये हैं. वहीं कस्तूरबा अस्पताल में 2 ICU बेड और 10 बेड वाला विशेष वार्ड तैयार किया गया है.

यदि आवश्यकता पड़ी, तो इन सुविधाओं को और भी विस्तारित किया जा सकता है. BMC ने यह भी स्पष्ट किया है कि हालात पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है.

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लक्षण के दिखने पर निकटतम अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें.

कहा कि जनवरी से अप्रैल 2025 तक कोविड के मामले बेहद कम थे, लेकिन मई में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है.  विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

COVID-19 के लक्षण

बुखार

खांसी (सूखी या बलगम के साथ)

गले में खराश या दर्द

थकान, बदन दर्द

सिरदर्द

सर्दी, नाक बहना

स्वाद या गंध का जाना