Threatened Municipal Corporation Team : बकाया टैक्स वसूलने गई निगम की टीम को मंगल सिटी सिनेमा मालिक ने धमकाया!

नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से अभद्रता की गई!

485

Threatened Municipal Corporation Team : बकाया टैक्स वसूलने गई निगम की टीम को मंगल सिटी सिनेमा मालिक ने धमकाया!

Indore : नगर निगम ने मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज कराया है। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी ने इस संबंध में विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौर बकाया टैक्स वसूलने के लिए मंगल सिटी सिनेमा पहुंचे थे। वसूली टीम ने सिनेमा को 7 दिन का समय दिया और प्रसारण भी बंद करवा दिया था। इसके बाद आंशिक भुगतान किया गया और टीम वापस लौट गई। 1 मार्च की रात सिनेमा मालिक राजेश मंगल ने महेन्द्र सिंह को फोन किया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इस घटना के बाद महेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अगले दिन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत की जांच के बाद विजय नगर पुलिस ने मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की। नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से की गई अभद्रता और धमकी को लेकर पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।