WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Overdue Amount Not Deposited : बकाया राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानों व 2 गुमटीया सील, 1 दिन में 3.88 लाख बकाया राशि के रूप में वसूले!

1013

Overdue Amount Not Deposited : बकाया राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानों व 2 गुमटीया सील, 1 दिन में 3.88 लाख बकाया राशि के रूप में वसूले!

Ratlam : नगर निगम से संबंधित करों की शत-प्रतिशत वसूल किए जाने के निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नगर निगम के राजस्व अमले ने कार्यवाहीं करते हुए बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 3 दुकानों एवं 2 गुमटियों को सील किया। वहीं 3,88,254/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की।

IMG 20250305 WA0219

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा दुकान-गुमटी किराए की बड़ी राशि जमा नहीं कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाहीं करते हुए हेमा पुष्पा-रणवीर सिंह, अमृतलाल मेसर्स होम चॉईस स्टेडियम के पीछे तथा नरेन्द्र कुमार मेसर्स नवरत्न एम्पोरियम न्यू रोड की दुकान को सील किया गया। इसके अलावा गुमटी क्रमांक 183 आयना डेंटिग-पेंटिग व गुमटी क्रमांक 186 मां स्टील रेलिंग वर्क्स सज्जन मिल रोड की गुमटी को सील किया गया। श्री राम ज्यूस सेंटर से बकाया राशि का चेक और राजाराम पन्नालाल व श्रद्धा देवी ओमप्रकाश से बकाया राशि नगद प्राप्त कर रशीद बनाई गई!

IMG 20250305 WA0218

इसके अलावा राजस्व अमले द्वारा निगम स्वामित्व के विभिन्न मार्केट की दुकानों के दुकानदारों व गुमटी संचालकों से 3,88,254/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की। नगर निगम द्वारा दुकान-गुमटी की बकाया राशि वसूलने तथा राशि जमा नहीं कराने पर दुकान-गुमटी सील करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही राजस्व प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार के निर्देशन में ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी, राजेश डोडियार, विष्णु कुमावत, मुकेश मेहता, महेश व्यास, विजय कपूर, कुंदन सिंह आदि के द्वारा की गई।