
पढ़ना जारी रखें
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह बने प्रशिक्षण कमान के नए प्रमुख
बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने गुरुवार को वायुसेना के प्रशिक्षण कमान की बागडोर संभाली। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा प्रवक्ता कार्यालय ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। एयर मार्शल सिंह जून 1987 में वायुसेना में शामिल हुए थे और उन्हें 4,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन और एक प्रमुख फाइटर बेस की कमान संभाली है। इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रह चुके हैं।