समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से जनसेवा, निःशुल्क अमृत पेय काढ़ा व किए सकोरे वितरित, राहगीरों ने लिया लाभ!

59

समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से जनसेवा, निःशुल्क अमृत पेय काढ़ा व किए सकोरे वितरित, राहगीरों ने लिया लाभ!

Jaora : भारत विकास परिषद, एवं श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर में 2 स्थानों पर निःशुल्क ‘अमृत पेय’ (आयुर्वेदिक काढ़ा) एवं पक्षियों के लिए सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम चौपाटी क्षेत्र स्थित गौतम टेंट हाउस (बस स्टैंड के सामने) एवं घंटाघर चौराहा पर संपन्न हुआ। जहां सैकड़ों लोगों ने आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ लिया तथा भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने पक्षियों के लिए सकोरे लेकर गए। उपस्थित नागरिकों ने इसे जनहित में उपयोगी पहल बताते हुए सराहना की।

काढ़ा बनाने हेतु राजस्थान से पंहुचे वेधराज लोकपाल सिंह द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से विधि-विधानपूर्वक अमृत पेय तैयार किया गया, जिसे दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राहगीरों को वितरित किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 02 at 20.02.07 1

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शेखर नाहर एवं श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संयुक्त रूप से अतिथि का स्वागत कर सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष निलेश जोशी एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने माल्यार्पण किया। वहीं आनंदीलाल संघवी ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष में संस्था द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए निःशुल्क सकोरों का वितरण किया जा रहा है। अभय सुराणा, शेखर नाहर, गोपाल सेठिया, राजकुमार हरण, डॉ. सीएम मेहता, नेमीचंद जैन द्वारा शॉल व मोतियों की माला से आयुर्वेदाचार्य का सम्मान किया।

इस अवसर पर आनंदीलाल संघवी, नेमीचंद जैन, डॉ. सीएम मेहता, अनिल धारीवाल, नरेंद्र संघवी, निलेश जोशी, राजेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश संघवी, देवेंद्र धारीवाल, सुनील पोखरना, श्रेणिक चौहान, वैभव रांका, मनीष त्रिवेदी, नितेश धनोतिया, भूपेंद्र सक्सेना, निलेश दसेड़ा, विजय अरोड़ा, निलेश मेहता, शिवम सोलंकी एडवोकेट वरुण क्षोत्रिय, एडवोकेट श्रेणिक सकलेचा, प्रकाश बारोड़, अभय श्रीमाल, मोतीलाल चपड़ोद, पुष्पेंद्र गंगवाल, वैभव रांका, राहुल जैन सहित दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले गौमाता का पूजन कर गौसेवा भी की गई।संचालन भारत विकास परिषद के सचिव गोपाल सेठिया ने तथा आभार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सचिव राजकुमार हरण ने माना!