
सीएम हाउस के पास डॉक्टर लूट केस में TI पर गिरी गाज, हटाई गई,अब पटवा को मिली कमान
भोपाल: सीएम हाउस के पास डॉक्टर के साथ हुई लूट मामले में लापरवाही बरतने वाली श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्रर कौर संधू को हटा दिया गया है। अब थाने की कमान इंस्पेक्टर नीलम पटवा को दी गई है। नीलम पटवा के पति पहले ही भोपाल के निशातपुरा थाने की कमान संभाल रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर की आंखों में मिर्च झोंककर लूटपाट की वारदात हुई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा कर चुकी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि हाईसिक्युरिटी जोन में लूट की घटना होने के बाद भी पुलिस ने तत्काल आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए पुलिस अफसरों ने थाना प्रभारी को हटाने की अनुशंसा की थी। इसलिए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।





