WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tomorrow No Car Day : कार का उपयोग ‘नो कार डे’ पर नहीं करें, कलेक्टर के निर्देश!

शहरहित में आम जनता से अपील की गई, एक दिन कार से बनाएं दूरी!

WhatsApp Image 2023 09 21 At 12.22.33

Tomorrow No Car Day : कार का उपयोग ‘नो कार डे’ पर नहीं करें, कलेक्टर के निर्देश!

Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में 22 सितंबर को ‘नो कार डे’ मनाने के लिए अभियान चलाने की अपील की। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने भी इसमें सहयोग करते हुए विभागीय पत्र जारी किया है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे ‘नो कार डे’ अभियान के तहत 22 सितम्बर को 4 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों जैसे साइकिल, अन्य दो पहिया वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें।

WhatsApp Image 2023 09 21 at 12.22.33 1

साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को भी उक्त दिवस पर 4 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी., यातायात विभाग के डीसीपी मनीष अग्रवाल और उनकी टीम ने अभियान के तहत तैयारी की है। सभी अधिकारी साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे। अपर कलेक्टर रोशन राय और कई एसडीएम, तहसीलदार भी साइकिल से ऑफिस आएंगे। नगर निगम के अपर आयुक्तों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

विकल्प के लिए साधन उपलब्ध

– नगर निगम के 100 साइकल स्टैंड हैं जहां MY Bike उपलब्ध है। 10 रुपए में 10 घंटे साइकिल चलाई जा सकती है। साइ​किल के लिए 500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लगता है, लेकिन 22 सितंबर को सिर्फ 100 रुपए लिए जाएंगे। 90 रुपए डिपॉजिट रहेंगे।

– राजीव गांधी प्रतिमा से निपानिया तक आई बस से आना-जाना कर सकते हैं। सुबह 6.30 बजे से रात 10 बजे तक आई बस आसानी से उपलब्ध है। हर तीन से चार मिनट पर बस मिल जाती है।

– 37 रूट पर करीब 400 सिटी बसें संचालित की जा रही हैं। 15 से 20 मिनट में बस उपलब्ध हो जाती हैं।

जनता से अपील की गई

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपील की है कि ट्रैफिक और पर्यावरण के लिए एक दिन ‘नो-कार डे’ तय किया हैं। सफाई में नंबर वन होने के साथ वायु गुणवत्ता के मामले में भी इंदौर ने पहली रैंकिंग हासिल की है। यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण सरंक्षण को प्रदूषित होने से बचाएं। आम जनता से अपील है कि एक दिन चार पहिया वाहन से दूरी बनाएं और साइकिल, ई-बाइक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या दोपहिया वाहन का ही उपयोग करें।

WhatsApp Image 2023 09 21 at 12.22.32

कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि जिला प्रशासन की और से मैं भी कार का उपयोग नहीं करूंगा। साइ​किल से ऑफिस जाऊंगा। पर्यावरण को बचाने की दिशा में यह सराहनीय कदम है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि पर्यावरण संरक्षण में मदद करें और नो-कार डे मनाएं।