Took Leave Saying Sick, Met Boss in Flight : बीमार बताकर ऑफिस से छुट्टी ली, फ्लाइट में मिल गए बॉस!

फिर क्या हुआ, ये जानना बेहद दिलचस्प!  

816
Took Leave Saying Sick, Met Boss in Flight
Took Leave Saying Sick, Met Boss in Flight

Took Leave Saying Sick, Met Boss in Flight : बीमार बताकर ऑफिस से छुट्टी ली, फ्लाइट में मिल गए बॉस!

Canberra : एक महिला कर्मचारी ने बीमारी के बहाने ऑफिस से छुट्टी ली। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक घूमने निकली तो फ्लाइट में उनका बॉस मिल गया। फ्लाइट में फिर क्या हुआ, ये जानने की उत्सुकता सभी को होगी। हुआ ये कि ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने बीमारी का बहाना बनाकर ऑफिस से छुट्टी ली फिर सैर पर निकल पड़ी। ऐसे में फ्लाइट में बॉस मिल गया, पर उसकी किस्मत अच्छी थी तो पोल खुलने से पहले मुसीबत दूर हो गई।

ऑफिस से कभी-कभी बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेने वाले बहुत से लोग होते हैं। कुछ एम्पलाइज की ये ट्रिक काम आ जाती है और वो आराम से घर में बैठकर छुट्टी का मजा लूटते हैं। लेकिन, कुछ का झूठ पकड़ा भी जाता है। खासतौर से उन लोगों का जो खुद को बीमार बताकर ऑफिस से तो बच जाते हैं। लेकिन, कहीं और घूमते हुए बॉस की नजरों में आ जाते हैं।

पूरा परिवार सदमे में : दादा ने पोते का कराया DNA टेस्ट, पर गलती से खुल गया चौंकाने वाला राज! 

महिला ने शेयर किया किस्सा

ऑस्ट्रेलिया की महिला लीलिया सोआरिस ने टिक-टॉक पर अपनी छुट्टी का ये किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि छुट्टी लेने के लिए लिए उन्होंने अपने सुपरवाइजर को कुछ हेल्थ रिलेटेड इश्यूज बताए। इसके बाद उन्हें एक दिन की छुट्टी मिल गई। छुट्टी मिलने के बाद वो निकल पड़ी। लेकिन, उनकी हैरानी की तब कोई सीमा नहीं रही, जब उनके सुपरवाइजर उनके सामने खड़े थे। ऐसा तब हुआ जब वो एक फ्लाइट में सवार थीं।

इसी फ्लाइट में उनके सुपरवाइजर भी आ पहुंचे. उनके इस पोस्ट पर दुनियाभर से लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने भी एक बार छुट्टी ली थी और सुपर मार्केट गए, तब उनकी बॉस उन्हें वहीं मिल गई। ऐसे के साथ ऐसा ही हादसा कसीनो में हुआ।

फ्लाइट में ऐसे बच गई

लीलिया सोआरिस की इस पोस्ट को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसमें उन्होंने आखिर में ये भी बताया कि फ्लाइट में तो उनकी जान बच गई। क्योंकि, वो ठंड से बचने के लिए कैप लगाए हुए थीं और उनके चेहरे पर चश्मा और मास्क भी था। इस वजह से उन्हें सुपरवाइजर ने नोटिस नहीं किया। इसके अलावा सुपरवाइजर आगे के गेट से फ्लाइट के अंदर आया, जबकि वो पीछे की तरफ बैठीं थीं।

Google: नए साल में गूगल ने सैकड़ों कर्मियों को निकाला, पहले भी हजारों की संख्या में किया था बाहर !