Top 10 Winners of MP Assembly Election: बीजेपी के 7 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों को जीत का अंतर बनाए रखने की चुनौती!

763

Top 10 Winners of MP Assembly Election: बीजेपी के 7 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों को जीत का अंतर बनाए रखने की चुनौती!

भोपाल:पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मिलाकर प्रदेश की टॉप 10 जीत दर्ज करने वाले विधायकों और मंत्रियों को अपनी जीत का अंतर इतना ही बरकरार रखने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश की टॉप 10 जीत में जहां भाजपा के 7 विधायक शामिल हैं, वहीं कांग्रेस के सिर्फ 3 ही विधायक हैं। इनमें से अधिकांश के टिकट फिर से तय माने जा रहे हैं। ऐसे में कई विधायक अपनी जीत के इसी अंतर को बरकरार रखने के प्रयास में अभी से जुटे हुए हैं।

राजनीतिक गलियारों में भी इनकी इतनी लीड बरकरार रहने को लेकर चर्चा जोरों पर हैं, जनता का ध्यान भी इनकी इस बार की जीत को लेकर रहेगा।

images 48

बता दे कि प्रदेश की सबसे बड़ी जीत इंदौर दो से भाजपा के रमेश मेंदोला के नाम पर है। उन्होंने कांग्रेस के एडवोकेट मोहन सिंह सेंगर को 71 हजार 11 वोटों से हराया था। इससे पूर्व भी वे प्रदेश में जीत में नंबर वन रह चुके हैं। इसके बाद दूसरी बड़ी जीत भाजपा के खाते में उपचुनाव में आई। तीसरी बड़ी जीत कांग्रेस के नाम पर दर्ज है। कुक्षी विधानसभा से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी ने 62 हजार 930 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के वीरेंद्र सिंह बघेल को हराया था। चौथी बड़ी जीत भी भाजपा के खाते में दर्ज हैं। चितरंगी विधानसभा सीट से भाजपा के अमर सिंह ने कांग्रेस की सरस्वती सिंह को 59 हजार 248 वोटों से हराया था।

images 47

 *पार्टी बदलते ही प्रभु, तुलसी की बंपर वोटों से हुई थी जीत* 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रभुराम चौधरी ने अपनी पिछली सभी जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। दल बदलते ही उन्होंने रिकॉड तोड़ छलांग लगाई। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जब वे कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, तब उन्होंने भाजपा के मुदित शेजवार को महज 10 हजार 239 वोटों से हराया था, लेकिन दो साल बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत के अपने ही पिछले सभी रिकॉर्ड तोडते हुए जीत का अंतर 63 हजार 809 कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के मदन लाल चौधरी को हराया।

Tulsiram Silawat

प्रदेश की उनकी जीत का अंतर दूसरे नंबर पर है। उपचुनाव में सांवेर से तुलसी सिलावट ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रेम चंद गुड्डू को 53 हजार 264 मतों से हराया था। उनकी जीत छठवें नंबर की है जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में जब वे कांग्रेस के टिकट पर सांवेर से चुनाव लड़े थे तब वे बमुश्किल महज 2 हजार 945 वोटों से ही जीत सके थे।

26 06 2022 cm shivraj ranji temp mp 2022626 153151

*ये भी टॉप विनर्स* 

इनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी जीत टॉप टेन में शुमार है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को बुदनी से 58 हजार 999 वोटों से हराया था। उनकी जीत प्रदेश में पाचवें नंबर की है। जबकि सातवे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने राघोगढ़ से दर्ज की थी। वे 46 हजार 697 वोटों से जीते थे। इसके बाद की जीत भोपाल के गोविंदपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्र वधू कृष्णा गौर के नाम रही। उन्होंने इस सीट पर 46 हजार 359 वोटों से जीत दर्ज की थी। शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा ने शाजापुर सीट से 44 हजार 979 वोटों से जीत दर्ज की थी।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये नेता अगले विधानसभा चुनाव में अपनी लीड को बरकरार रख पाएंगे?