दुखद सड़क हादसा: समृद्धि एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 12 की मौत, 23 घायल

368

दुखद सड़क हादसा: समृद्धि एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 12 की मौत, 23 घायल

 

मुंबई: महाराष्ट्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की सूचना है और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह हादसा छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ जहां एक बस एक कंटेनर से टकरा गई।

अधिकारियों के मुताबिक इस यात्री बस में 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह यह हादसा हुआ जब तेज गति से आ रही एक निजी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी।

यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। बताया गया है की हादसे के शिकार यह लोग मंदिर दर्शन करने गए थे। यह हादसा बीजापुर के पास समृद्धि हाईवे पर जांभर गांव टोल पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस के खड़े ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरा नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

IMG 20231015 WA0070

बताया गया है कि बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण बस में पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। इन में पांच पुरुष ,छह महिलाएं और एक बालिका शामिल है।23 अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं जिन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सहायता राशि का ऐलान किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम फंड से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है और घायलों को ₹50000 देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी सहायता राशि की घोषणा की है।