Transfer in Finance Department: MP में वित्त विभाग में 7 अधिकारियों के तबादले

935
Major Reshuffle in Excise Department

Transfer in Finance Department: MP में वित्त विभाग में 7 अधिकारियों के तबादले

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा तबादलों पर प्रतिबंध हटाने के साथ ही ट्रांसफर का मौसम शुरू हो गया है। इसी क्रम में राज्य के वित्त विभाग द्वारा साथ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

इन अधिकारियों में संभागीय संयुक्त संचालक, अपर संचालक, संयुक्त संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला पेंशन अधिकारी के नाम शामिल हैं।

इन 7 अधिकारियों के किये तबादले

लक्ष्मीनारायण सुमन संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ग्वालियर को अपर संचालक (वित्त) कार्या. प्रमुख अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भोपाल,दिलीप वर्मा, अपर संचालक संचालनालय पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा भोपाल को अपर संचालक (वित्त) आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, अश्वनी कुमार परिहार, संयुक्त संचालक संचालनालय एकीकृत बाल एवं महिला बाल विकास भोपाल को वित्त नियंत्रक सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, रायसेन पदस्थ किया है।
दिलीप सिसोदिया, वरिष्ठ कोषालय, अधिकारी, हरदा एवं जिला पेंशन अधिकारी (हरदा का अतिरिक्त प्रभार) को संयुक्त संचालक (वित्त) आयुक्त सह रजिस्ट्रार सहकारी सोसायटी, भोपाल,महेन्द्र कुमार उपाध्याय, संयुक्त संचालक संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा इंदौर को संयुक्त संचालक (वित्त) कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक भोपाल पदस्थ किया है।

श्रीमती भगवती काग, जिला पेंशन अधिकारी धार को संयुक्त संचालक (वित्त) किसान कल्याण एवं कृषि विकास संचालनालय भोपाल में पदस्थ किया है।

श्रीमती नेहा कलचुरी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी देवास को संयुक्त संचालक (वित्त) क्षेत्रीय कार्यालय औद्योगिक विकास निगम, इंदौर बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 20.13.30