
Transfer of 4 DSP : लंबे समय से लोकायुक्त में जमे 4 DSP हटाए गए!
Bhopal : विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में लंबे समय से जमे कई अधिकारियों को आज हटा दिया गया। डीजी विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) जयदीप प्रसाद ने मुख्यालय व जोनल इकाइयों में पदस्थ 4 उप पुलिस अधीक्षक, 6 इंस्पेक्टर और 24 कांस्टेबल को हटाने के आदेश जारी किए गए।
आदेश तत्काल बाद सभी को कार्यमुक्त भी किया गया। अभी भी कई डीएसपी व निरीक्षकों की पदस्थापना को तीन साल से अधिक समय हो गया फिर भी वे जमे हुए हैं। इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों को पुलिस मुख्यालय व अन्य पुलिस इकाइयों में भेजा गया।
इन उप पुलिस अधीक्षकों को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
– प्रवीण नारायण बघेल : इंदौर
– बसंत श्रीवास्तव : उज्जैन
– राजेश खेड़े : रीवा
– प्रमेंद्र कुमार सिंह : रीवा
इन इंस्पेक्टर को भी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया
– मयूरी गौर : भोपाल
– नीलम पटवा : भोपाल
– भूपेंद्र कुमार दीवान : जबलपुर
– राजेश ओहरिया : इंदौर
– आराधना डेविस : ग्वालियर
– जियाउल हक : रीवा