WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Treasure Town Brawl : पुलिस सत्यापन में ट्रेजर टाउन में 16 लोगों का अपराधिक रिकॉर्ड मिला!

पुलिस के सामने हुई बैठक में दोनों गुटों में भिड़ंत हुई!

WhatsApp Image 2023 07 03 At 9.33.44 AM 696x316

Treasure Town Brawl : पुलिस सत्यापन में ट्रेजर टाउन में 16 लोगों का अपराधिक रिकॉर्ड मिला!

Indore : ईडब्ल्यूएस ट्रेजर टाउनशिप में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अब पुलिस यहां हर कदम पर मुस्तैदी बरत रही है। यहां रहने वाले 758 लोगों का भौतिक सत्यापन कराया तो 16 लोगों का रिकॉर्ड आपराधिक निकला। इनमें से तीन पर गंभीर मामले दर्ज हैं।

राजेंद्र नगर इलाके की इस ईडब्ल्यूएस ट्रेजर टाउनशिप कॉलोनी में हुए विवाद के बाद वहां रहवासी समिति के अध्यक्ष को लेकर भी दो गुट बन गए। पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने जानकारी दी कि इलाके में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि यहां हुए विवाद के बाद एसआईटी गठित की गई है जो जल्दी अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पलायन की धमकी देने वाले लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है। टाउनशिप के सत्यापन में 16 ऐसे लोग मिले हैं जिनका पुराना रिकॉर्ड है। इनमें तीन लोगों पर गंभीर अपराध पाए गए। इन लोगों का वर्तमान रिकार्ड भी देखा जा रहा है।

डीसीपी ने कहा कि यदि किसी का नए मामलों में लिप्त होना पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि कुल 758 लोगों का भौतिक सत्यापन पुलिस ने कराया है। इस बैठक में पार्षद, अधिकारी, बिल्डर और कॉलोनी से जुड़े दोनों पक्षों के लोग शामिल थे। बैठक के दौरान दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति भी बन गई थी। लेकिन, बाद में अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत किया।