Tula Daan of Calf : गणेश मंदिर में बछड़े का तुला दान, 21 किलो लड्डू बांटे!

मन्नत पूरी होने पर एक गणेश भक्त परिवार ने बछड़े को मंदिर के दर्शन कराए!

1076

Tula Daan of Calf : गणेश मंदिर में बछड़े का तुला दान, 21 किलो लड्डू बांटे!

इंदौर से गोविंद राठौर की रिपोर्ट

Indore : प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार को एक अनोखा तुलादान देखा गया। एक गणेश भक्त परिवार ने अपनी गाय के एक बछड़े का तुला दान किया। 21 किलो लड्डू का प्रशाद बांटा गया। वे उस बछड़े को भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

इस अनोखे तुला दान को देखकर मंदिर में दर्शन करने आए भक्त रुक गए और तुलादान के बाद भगवान गणेश को चढ़ने वाला प्रसाद ग्रहण किया। अभी तक मंदिर आने वाले भक्त बच्चों का तुला दान देखते आ रहे हैं। यह पहला मौका था जब लोगों ने गाय के एक बछड़े का तुला दान देखा।

देखिए बछड़े के तुलादान का अनोखा वीडियो-

खजराना गणेश मंदिर के पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि इंदौर का एक परिवार अपनी गाय के बछड़े को लेकर मंदिर आया। मंदिर की तुला में गाय के बछड़े का वजन किया गया जो 21 किलो निकला। उसे लड्डू से तोलकर तुलादान किया गया।

इस प्रसाद को श्रद्धालु और भक्तों में बांटा गया। यह अनोखा तुलादान पहली बार मंदिर परिसर में हुआ। ऐसा आज तक उन्होंने कभी नहीं देखा कि किसी गाय के बछड़े का तुलादान किया गया। पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि इंदौर के एक परिवार द्वारा मन्नत की गई थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने ये तुलादान किया है। इस बछड़े को वे बच्चे की तरह अपने घर में रखते हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, पुजारी अशोक भट्ट-