WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Two Youths Drowned in Thailand : थाईलैंड घूमने गए खंडवा के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत!

समुद्र में डूबने से हुआ हादसा, आज इनके शव भारत भेजे जाएंगे!

Two Youths Drowned in Thailand : थाईलैंड घूमने गए खंडवा के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत!

Khandwa : खंडवा के सीएमएचओ ओपी जुगतावत के डॉक्टर बेटे और एक दोस्त की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वे पांच अन्य दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने गए थे। मृतक डॉक्टर स्किन और हेयर स्पेशलिस्ट था। यह बात सुनकर डॉक्टर का परिवार शोक में है। आज दोनों मृतकों के शव भारत भेजे जाएंगे।
खंडवा के एसपी के मुताबिक डॉ जुगतावत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सागर अपने छोटे भाई मयूर के दोस्तों के साथ पिछले सप्ताह थाईलैंड घूमने गया था। इसी दौरान उनका मंगलवार को समुद्र तट जाने का प्लान हुआ। डॉ सागर और दोस्त वहां नहाने लगे, तभी तेज लहरें सागर और अन्य एक युवक को गहरे पानी में बहा ले गई। इससे दोनों युवक डूब गए और उनकी मौत गई।
दोनों मृतकों के शव थाईलैंड के अस्पताल में रखवाए थे। बुधवार को पीएम और एम्बेसी से क्लिरेंस मिलने के बाद शवों को भारत रवाना किया जाएगा। मृतक डॉक्टर सागर की एक बेटी है, जिसका पिछले सप्ताह ही जन्मदिन मनाया गया था। सागर अपनी मां से यह कहते हुए थाईलैंड गया था कि वह बोर हो रहा हैं। इंडिया के बाहर घूमने का उसका दिल कर रहा है, इसलिए थाईलैंड जा रहा हैं।

बचाव की कोशिश सफल नहीं हुई
बताते है कि मृतकों के अन्य साथियों के बचाव के सभी प्रयास असफल रहे। इसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन की मदद से शव निकलवाए गए। मृतक के दोस्तों और थाईलैंड प्रशासन ने खंडवा में डॉ ओपी जुगतावत को खबर दी। इस सूचना पर डॉ. जुगतावत को भरोसा ही नहीं। उनका कहना है कि एक दिन पहले सागर से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। थाईलैंड टूर की वह खूब तारीफ कर रहा था। मंगलवार को उसने सी-बीच जाने की भी बात बताई थी। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दुःख का पहाड़ फूट पड़ा।