WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Ujjain News: विद्युत क्षेत्र में बड़ा तोहफा: उज्जैन को मिला 500 मेगावाट का अतिरिक्त पावर

1130

Ujjain News: विद्युत क्षेत्र में बड़ा तोहफा: उज्जैन को मिला 500 मेगावाट का अतिरिक्त पावर

पारेषण क्षमता को मजबूती प्रदान करने ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 400 के.व्ही. का नया डबल सर्किट

 

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की विशेष रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन वासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उज्जैन में अब तक का सबसे बड़ा नवनिर्मित विद्युत स्टेशन ने कार्य करने प्रारंभ कर दिया है। उज्जैन और संपूर्ण मालवा क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मजबूती देने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी ने 400 के.व्ही. का डबल सर्किट फीडर ऊर्जीकृत किया है।
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने बताया कि गत दिवस पावर ग्रिड के हतुनिया इंदौर स्थित 765 के.व्ही. सबस्टेशन से उज्जैन के ताजपुर स्थित 400 के.व्ही. सबस्टेशन के बीच नवनिर्मित 400 के.व्ही. के डबल सर्किट फीडर को ऊर्जीकृत किया गया, इससे मालवा के बहुत बडे़ क्षेत्र सहित उज्जैन शहर और आसपास के अन्य सबस्टेशनों से जुडे औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बहुत लाभ पहॅुचेगा । उन्हे अब गुणवता पूर्ण बिजली उचित वोल्टेज लेवल पर प्राप्त हो सकेगी।इस सर्किट के ऊर्जीकृत होने से नागदा क्षेत्र भी बेहद लाभान्वित होगा जिसे अब उज्जैन से भी बिजली सप्लाई प्राप्त करने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।

500 मेगावाट तक मिल सकेगा उज्जैन को पावर
इस नई लाईन के प्रारंभ हो जाने से ताजपुर स्थित 400 के.व्ही. सबस्टेशन उज्जैन को 500 मेगावाट तक का अतिरिक्त पावर मिल सकेगा, जिससे उज्जैन से जुडे 400 के.व्ही. सबस्टेशन नागदा, 220 के.व्ही. सबस्टेशन शंकरापुरा, नलखेडा और बड़ौद तथा 132 के.व्ही. तराना, ज्योतिनगर (उज्जैन) तथा 132 के.व्ही. विक्रम उद्योगपुरी सबस्टेशन को भी लाभ पहॅुचेगा।

उज्जैन की स्थापित पारेषण क्षमता है 438 एम.व्ही.ए.
उज्जैन शहर की स्थापित पारेषण क्षमता 438 एम.व्ही.ए. की है उज्जैन शहर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी अपने चार सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है, जिसमें 220 के.व्ही. सबस्टेशन शंकरापुरा, 132 के.व्ही. सबस्टेशन ज्योतिनगर, 132 के.व्ही. सबस्टेशन रतडिया (मुल्लापुरा) तथा 132 के.व्ही. सबस्टेशन भैरूगढ़ शामिल है।

150 मेगावाट तक जाती है बिजली की डिमांड उज्जैन में
उज्जैन शहर में फिलहाल ट्रांसमिशन कंपनी लगभग 90 से 100 मेगावाट विद्युत आपूर्ति कर रही है, गर्मी का सीजन बढ़ने से यह डिमांड डेढ़ गुनी तक जाने की संभावना है, जिसे पूरा करने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी की पूरी तैयारी है।