
पढ़ना जारी रखें
विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि संत समाज ने जो बीड़ा उठाया है, निश्चित ही जीर्णोद्धार के कार्य होगा। हम सब विभिन्न समाजजन के प्रबुद्ध नागरिक शपथ लें कि कार्य शीघ्र पूर्ण हो। इस कार्य में सबका सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर डॉ.रामेश्वरदास महाराज ने कहा कि रामादल अखाड़ा परिषद के द्वारा सागरों के जीर्णोद्धार के लिये बीड़ा उठाया है। इस आन्दोलन में विभिन्न समाजसेवी संस्था के द्वारा भी सहभागिता की जा रही है। शहर के सप्त सागरों का भी जीर्णोद्धार हो, यही हमारा उद्देश्य है।
जनभागीदारी से गोवर्धन सागर के जीर्णोद्धार कार्य के लिये उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनके पिताजी की और से एक लाख 11 हजार रुपये, सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने अपने पिताजी की स्मृति में 51 हजार रुपये, विधायक श्री पारस जैन ने अपने पिताजी की स्मृति में 51 हजार रुपये, श्री विवेक जोशी ने 11 हजार रुपये, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने 51 हजार रुपये, श्री विवेक यादव ने 21 हजार रुपये, श्री कुतुब फातेमी ने 11 हजार रुपये, श्री गुलाब भण्डारी ने 11 हजार रुपये, काजी श्री सनउर्रहमान ने अपने पिताजी की स्मृति में 11 हजार रुपये, श्री घनश्याम मीणा ने 5100 रुपये देने की घोषणा की। इसी तरह अभिभाषक श्री शमीम अहमद खान ने कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से भी गोवर्धन सागर के जीर्णोद्धार कार्य के लिये मशीनरी उपलब्ध कराकर अन्य कार्य के लिये भी सहयोग प्रदान किया जायेगा।
27 जनवरी से गोवर्धन सागर की साफ-सफाई के लिये जेसीबी मशीन से कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इस अवसर पर श्री विशाल राजौरिया, श्री गब्बर भाटी, संत समाज के विभिन्न सदस्यगण, विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश पांचाल एवं श्री राजेश त्रिवेदी ने किया।