उज्जैन में स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपर की पेटी को लेकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला 

1238

उज्जैन में स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपर की पेटी को लेकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला 

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले उज्जैन में स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपर की पेटी निकालने के दौरान हंगामा हो गया।उज्जैन के सातों विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशीयों व कार्यकर्ताओं ने कोठी पैलेस पर इस संबंध में आपत्ति ली।

विधायक महेश परमार, माया राजेश त्रिवेदी ,दिनेश जैन ने पेटी खोलने का आरोप लगाते हुए आपत्ति ली।

उन्होंने कई पेटियों पर गीली स्लिप पाई जाने का लगाया आरोप तथा प्रशासन को भाजपा का एजेंट बताया। बैलेट मतपत्रों में हेर फेर की आशंका का आरोप भी लगाया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के उपस्थिति में विधायक प्रत्याशियों ने कहा की मशीनों की सील गीली है इससे कई शंकाएं उत्पन्न हो रही है ,तथा बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। कलेक्टर ने सबकी बात सुनकर अपनी बात रखी परंतु कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेसी संतुष्ट नहीं हुए तथा अपनी आपत्ति दर्ज करते रहे। उनका कहना है कि कल मतगणना के दौरान बड़ी गड़बड़ी होने की आशंका है।

विधायक महेश परमार की प्रशासन को चुनौती देकर कहा कल यदि बैलेट पेपर के कारण स्थिति बिगड़ी तो माहौल खराब हो जाएगा।

Netflix Movie: The Railwaymen के बहाने फिर याद आई दर्द की दास्तां ‘सवाल आज भी जिंदा हैं’ 

Ex IAS Anthony De Sa: MP के पूर्व मुख्य सचिव एंटोनी डिसा को PhD अवार्ड