Unlucky Friday 13th : शुक्र है आज शुक्रवार है, पर तारीख 13 नहीं, इस दिन को मनहूस मानने के कई कारण!

जानिए, दुनिया का इतिहास, ऐसा क्या हुआ, जो इस तारीख को इतना अशुभ माना जाता!

415

Unlucky Friday 13th : शुक्र है आज शुक्रवार है, पर तारीख 13 नहीं, इस दिन को मनहूस मानने के कई कारण!

New Delhi : लोगों के लिए तारीख का अपना अलग महत्व है। माना जाता है कि व्यक्ति का मूलांक सबसे शुभ तारीख होती है। पर, 13 तारीख को शुक्रवार हो, तो इसे अच्छा दिन नहीं माना जाता। 13 तारीख के द‍िन के बारे में तो सोचकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। उस पर यदि उस दिन शुक्रवार हो, तो लोग ज्यादा ही सतर्क रहते हैं। इस द‍िन और इस तारीख को लोग अनलकी मानते हैं। 13 का अंक तो इतना मनहूस मानते है कि बड़ी-बड़ी इमारतों में भी 13 नंबर का न तो कोई फ्लोर होता है, न ल‍िफ्ट में ये नंबर ल‍िखा हाेता है।

यहां तक क‍ि होटलों में भी 13 नंबर का काेई कमरा नहीं होता। कुछ इसे सिर्फ अंधविश्वास कहते हैं, तो कुछ मानते हैं कि इस दिन वाकई कुछ अनहोनी हो सकती है। लेकि‍न, शुक्रवार का 13वां दिन इतना बदनाम क्यों है? क्या कभी इस दिन कुछ बड़ा और बुरा हुआ है! इसके पीछे का सच भी व‍िस्‍तार से जानिए।

Unlucky Friday 13th

अप्रत्याशित और मनहूस घटनाएं

कई बार ऐसा हुआ है जब शुक्रवार 13 को दिल दहला देने वाली घटनाएं हुईं। इसमें हजारों लोगाें की मौतें हुईं। युद्ध शुरू हुए, प्राकृतिक आपदाएं हुई। वहीं, दुन‍िया के कई न‍ियम भी बदल गए। यही वजह है क‍ि लोगों में इस द‍िन को लेकर डर का माहाैल देखने को म‍िलता है।

● पहली घटना : पुराना रिकॉर्ड 1307 का है। इस साल फ्रांस के राजा फिलिप पंचम ने 13 अक्टूबर को ‘नाइट्स टेम्पलर’ नाम की ताकतवर धार्मिक सेना को एक साथ पूरे देश में गिरफ्तार करवा दिया था। इस दौरान कई लोगों को मौत के घाट उतार द‍िया गया। वहीं कुछ लोगों को जिंदा जलवा द‍िया और उनकी प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई। बस तभी से शुक्रवार 13 को अशुभ माना जाने लगा।

● दूसरी घटना : यह क‍िस्‍सा 13 सितंबर 1940 काे हुआ। इस द‍िन जर्मन विमानों ने लंदन के बकिंघम पैलेस पर बम गिराए थे, इस दौरान मौके पर ब्रिटिश रॉयल फैम‍िली मौजूद थी। कोई हताहत नहीं हुआ था, लेक‍िन ये हमला बेहद डरावना था।

● तीसरी घटना : 13 अक्टूबर 1972 के द‍िन दो बड़े विमान हादसे हुए। पहला उरुग्वे का विमान एंडीज पर्वत में जाकर गिरा। इस हादसे में ज‍िनकी ज‍िंदगी बच गई थी, उन्‍होंने मरे हुए यात्रियों के शव को खा खाकर अपना अपने आपको बचाया। वहीं, रूस में एरोफ्लोट फ्लाइट 217 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 174 लोगों की मौत हाे गई थी।

● चौथी घटना : 13 नवंबर 1970 को बांग्लादेश में भयंकर भोलानदी तूफान आया। यह अब तक की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदा थी। इसमें 5 लाख लोगों की जान गई थीं।

● पांचवी घटना : 13 जनवरी 1939 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्‍टेट में ‘ब्लैक फ्राइडे’ नाम की आग लगी, जिसमें 71 लोगों की मौत हो गई थी।

● छठी घटना : 2012 में 13 जनवरी को क्रूज जहाज कोस्टा कॉनकोर्डिया इटली के पास चट्टानों से टकरा गया था। इसमें कई लोगों की मौत हुईं थीं। ऐसे में कप्‍तानों ने यात्र‍ियों की च‍िंता छोड़कर खुद की जान बचाई थी।

Unlucky Friday 13th

यह भी दर्दनाक हादसे हुए

खौफनाक और दर्दनाक भी इस दिन में जुड़ा ज‍िसने इस द‍िन को मनहूस बना द‍िया। इसमें अमेरिका का स्टॉक मार्केट क्रैश (1989), ट्यूपैक की हत्या (1996), कैनसस में बाढ़ (1951) और 13 साल के लड़के पर 1:13 बजे बिजली गिरना (2010) शाम‍िल है। ऐसे में इस बात से पीछे नहीं हटा जा सकता क‍ि इतिहास में शुक्रवार का 13वां दिन सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि कई बार सच में डरावना है।