Unusual Event: स्पेशल DG ने लिखा ADG ट्रैनिंग को पत्र, डायल-112 में पदस्थ DSP को अनुशासन और नैतिकता की विशेष ट्रेनिंग दें

125

Unusual Event: स्पेशल DG ने लिखा ADG ट्रैनिंग को पत्र, डायल-112 में पदस्थ DSP को अनुशासन और नैतिकता की विशेष ट्रेनिंग दें

भोपाल: पुलिस महकमे में एक असामान्य घटनाक्रम सामने आया है। विशेष पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय को लिखा हैं कि डायल-112 में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अनीता प्रभा शर्मा को अनुशासन और नैतिकता विषय पर विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए।

यह कार्यवाही DSP के हालिया आचरण और विवादों को देखते हुए की गई है। दरअसल डीएसपी अनीता प्रभा शर्मा पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। उन्हें भोपाल के कोतवाली क्षेत्र में एसीपी पद से हटाया गया था। इसके अलावा उनके खिलाफ एक शिकायत भी सामने आई थी, इस शिकायत को लेकर उन्हें भोपाल पुलिस से हटाया गया था।

हालिया विवाद तब सामने आया जब 16 मार्च को DSP ने विशेष पुलिस महानिदेशक संजीव शमी को लिखे पत्र में जिस भाषा का उपयोग किया। वह पुलिस की अनुशासनहीनता में आती है। इस पर उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद 26 मार्च को उन्होंने पुन: उसी तरह की भाषा का प्रयोग करते हुए पत्र लिखा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल डीजी ने एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू सिंह को भेज पत्र में लिखा कि वे संबंधित अधिकारी को उनके लिए अनुशासन और नैतिकता पर केंद्रित विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था करें।

बिना प्रशिक्षण के ही नियमितीकरण और प्रमोशन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में स्वास्थ्य कारणों के चलते डीएसपी को हथियार एवं अन्य प्रशिक्षण से छूट दी गई थी। उन्हें अगले बैच में प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई बैच गुजरने के बावजूद उन्होंने प्रशिक्षण नहीं लिया। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण में छूट भी दे दी गई थी। हालांकि, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने 13 अगस्त 2025 को इस आदेश को निरस्त करते हुए DSP को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने प्रशिक्षण नहीं लिया। अब इस पत्र के बाद अब उन्हें प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर लिखा जा सकता है।