
पढ़ना जारी रखें
सपा ने भी इलाहाबाद की फाफामऊ से पुराने उम्मीदवार को बदल कर अंसार अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने कमला सिसोदिया का टिकट वापस ले कर मनकापुर से संतोष कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। गौरा से सत्येन्द्र दुबे की जगह रामधताप सिंह को मैदान में उतारा है। सरोजनी नगर बीट से भी सपा अपना उम्मीदवार पहले ही बदल चुकी है।
सियासी गलियारों में चल रही चर्चा को अगर माने तो सपा से गठबंधन शिवपाल सिंह यादव के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। बताया जाता है कि उनकी पार्टी प्रसपा ने करीब ४० सीटें मांगी थी लेकिन उन्हें केवल एक सीट ही मिली ह। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल को जसवंतनगर से सपा प्रत्याशी बनाया है।