Uproar in Khandwa : छात्रा के साथ रेस्टोरेंट में दो युवकों को देखकर विवाद, थाने पर पथराव, 144 लगाई गई!

युवकों को पीटा, अपहरण किया, आरोपियों पर FIR हुई तो छेड़खानी की झूठी रिपोर्ट लिखवाने आए!

659
Bhopal MP

Uproar in Khandwa : छात्रा के साथ रेस्टोरेंट में दो युवकों को देखकर विवाद, थाने पर पथराव, 144 लगाई गई!

Khandwa : रविवार देर रात जिले के मोघट थाने पर पथराव की घटना हुई। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग समाज की एक छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। छात्रा ने रविवार दोपहर समाज के ही कुछ लोगों पर मारपीट का केस कराया था, इसके बाद लोग पार्षद के साथ उसे दोबारा थाने लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष के दो युवकों पर केस दर्ज करने का दबाव डाला। इसी बीच पार्षद समर्थकों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। धारा 144 लगा दी गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर ढाई से तीन बजे‎ के बीच आनंदनगर स्थित एक कैफे में 10वीं की‎ छात्रा माता चौक में रहने वाले अपने टीचर सत्यम‎ कुमार वर्मा और परिचित अतुल यादव के साथ रेस्टोरेंट‎ में जूस पी रही थी। पीड़ित‎ युवक ने बताया कि छात्रा को देखकर मुस्लिम समाज के कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांध वहां‎ पहुंचे। उन्होंने छात्रा का नाम और पता पूछा और हड़काने‎ लगे। छात्रा हड़बड़ाहट में नाम-पता बताने में डर गई।‎ छात्रा से पूछा कि यहां क्यों बैठी हो, तो उसने कहा‎ कि ये हमारा आपसी मामला है। उसने बताया कि‎ इनमें से एक हमारे टीचर हैं, दूसरे परिचित हैं। लेकिन, वे‎ लोग नहीं माने और बुरी तरह मारपीट करने लगे।

मारपीट के‎ शिकार हुए टीचर सत्यम ने उन्हें बताया भी कि छात्रा उनकी‎ स्टूडेंट है। उसका‎ बर्थडे आने वाला है और वह पढ़ाई के लिए कुछ‎ दिन बाद मुंबई जाने वाली है, इसलिए रेस्टोरेंट में‎ पिज्जा खाने और जूस पीने आए हैं, आप लोग गलत समझ रहे हो। आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी। पीड़ित शिक्षक और युवक ने बताया कि‎ आरोपियों ने रेस्टोरेंट में छात्रा के अलावा हम दोनों के साथ भी मारपीट की। आरोपी पीटते-पीटते हमें रेस्टोरेंट से रोड तक‎ लेकर पहुंचे। फिर हमारा अपहरण कर लिया।‎ CCTV फुटेज में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांध मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

अपहरण का आरोप लगाया
युवकों का आरोप है‎ कि 8-10 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद अपहरण‎ कर खानशाहवली इलाके में ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को छुड़ाकर‎ उनकी जान बचाई। मोघट पुलिस ने इस मामले में‎ आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की दो‎ FIR दर्ज की।
रविवार देर रात मुस्लिम समाज के लोग इसी केस में नाबालिग को लेकर युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज कराने के लिए पहुंचे। इस बीच समाज के कुछ राह चलते लोगों पर गांधीनगर गेट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। झूमाझटकी में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए शहर में धारा 144 लगा दी है।

पार्षद समर्थकों ने पथराव किया
थाने पर पथराव का आरोप पार्षद अशफाक सिगड़ के समर्थकों पर है। थाना परिसर में पथराव के बाद पार्षद‎ को हिरासत में लेकर लोगों को खदेड़ा‎ गया। बताया गया कि घटना के बाद पार्षद अशफाक सिगड़‎ रात में फिर कुछ लोगों के साथ थाने‎ पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि छात्रा‎ पर दबाव बनाकर FIR करवाई‎ गई है। दोबारा रिपोर्ट लिखो। पुलिस ने‎ समझाइश देने की कोशिश की। इसी‎ दौरान इमलीपुरा की ओर से आए पार्षद‎ समर्थकों ने पथराव कर दिया। थाना‎ परिसर में भी पत्थर फेंके।
SP सत्येंद्र‎ कुमार शुक्ल भी थाने पहुंचे। पुलिस ने‎ पार्षद को हिरासत में लिया और भीड़ को‎ लाठियों से खदेड़ा। इसी बीच गांधीनगर में‎ मामूली पथराव हो गया। पुलिस फोर्स दल-बल के साथ गांधीनगर‎ पहुंचा। हालात काबू में किया। क्षेत्र में‎ धारा 144 लागू होने की सूचना लोगों को‎ दी है।‎

शहर में धारा 144 लगाई
पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए शहर में धारा 144 लगा दी। मोघट थाने के टीआई बृजभूषण हिरवे के मुताबिक, मारपीट के मामले में अजहर पिता हजरत अली, मोहसिन‎, शादाब और‎ मोहम्मद इरफान के खिलाफ दो‎ एफआईआर दर्ज हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ‎ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सत्यम और अतुल ने भी इन्हीं‎ आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मरने‎ की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। आरोपियों में से दो को‎ गिरफ्तार कर लिया है।

हपुराना रिकॉर्ड‎ देखकर कार्रवाई‎ होगी
SP का कहना है, कुछ लोग शाम को थाने आए‎ और छात्रा की ओर से दोबारा‎ केस दर्ज करवाने की मांग करने‎ लगे। जबकि, पीड़िता अपने‎ बयान पहले से ही दर्ज करवा‎ चुकी थी। वे दूसरी बार झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बना‎ रहे थे। इसी दौरान हंगामा‎ करने लगे। पार्षद सिगड़ को‎ हिरासत में लिया तो उनके‎ समर्थकों ने बाहर पथराव किया,‎ जिन्हें खदेड़ा गया। स्थिति‎ कंट्रोल में है। हालात को देखते‎ हुए शहर में धारा 144 लगाई गई‎ है। पुराना रिकॉर्ड देखकर सिगड़‎ पर कार्रवाई होगी।‎