UPSC Civil Service : 2022 में 150 सीट बढ़ाई गए, 1011 पदों के लिए Selection होगा

1476

New Delhi : UPSC ने 2022 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए विभागों में 150 पदों की वैकेंसी बढ़ा दी। 2 फरवरी को UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (Prelims) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस परीक्षा के जरिए इस बार 861 वैकेंसी निकाली गई। नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने भारत में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। अब कुल भर्ती की संख्या 1011 हो गई है।

150 कर्मियों की भर्ती रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘A’ सिविल सेवा के माध्यम से परीक्षा- 2022 से की जाएगी। IRMS में 150 रिक्तियों में से 6 बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों के लिए रिक्तियां आरक्षित की गई है (PwBD) विकलांगता की उप-श्रेणी, कार्यात्मक वर्गीकरण (FC) और IRMS के लिए फिजिकल आवश्यकताएं है।

जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 के लिए पहले से ही फॉर्म भर चुके हैं उन्हें IRMS ग्रुप ‘A’ भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें, IRMS ग्रुप ‘A’ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया सिविल सेवा परीक्षा की जैसी होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 (Prelims) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 2 फरवरी, 2022

आवेदन की अंतिम तिथि – 22 फरवरी, 2022

प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि – 5 जून, 2022

मुख्य परीक्षा की तिथि – 16 सितंबर 2022