UPSC Pre Exam- May 24: इंदौर में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया 

परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग, फेस आथेंटिकेशन सहित कक्ष में प्रवेश व्यवस्थाओं का जायजा लिया

36

UPSC Pre Exam- May 24: इंदौर में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया 

इंदौर:0UPSC Pre Exam- May 24: इंदौर में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े 24 में को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे।

IMG 20260522 WA0050

संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को इंदौर शहर में बने 27 केंद्रों पर आयोजित होगी। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी और केंद्रों पर सुविधाओं का निरीक्षण करने एसजीएसआईटीएस कॉलेज पहुँचे। यहाँ उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित किये नियमों के अनुसार फ्रिस्किंग,फेस ऑथेंटिकेशन, क्यूआर कोड/या हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति सहित कक्ष में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही प्रवेश और निर्गम की व्यवस्थाएं देखी।

IMG 20260522 WA0052

परीक्षा केंद्र पर संस्था के प्रो. विनोद पारे ने व्यवस्थाओं और सुविधाओ के सम्बंध में जानकारी दी। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने केंद्र पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही सीटिंग चेयर का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां बनाये कंट्रोल रूम का भी अवलोकन कर तैनात अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली।

एसजीएसआईटीएस कॉलेज में अलग-अलग फ्लोर पर 2-2 कक्षों में कुल 10 कक्षों में परीक्षा आयोजित होगी। रविवार को यहां 576 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान परीक्षा प्रभारी श्रीमती शैली कनाश, परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री गुप्ता मौजूद रहे।

—-