US Mass Shooting: अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी,3 अधिकारियों सहित आरोपी की भी मौत

279

US Mass Shooting: अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी,3 अधिकारियों सहित आरोपी की भी मौत

US Mass Shooting: मिनेसोटा के बर्न्सविले में रविवार की सुबह इमरजेंसी काल पर पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों और एक फायर फाइटर को गोली मार दी गई, वहीं एक अन्य अधिकारी घायल हो गया. इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारियों ने एक न्यूज रिपोर्ट में कहा कि घटना लगभग 1:50 बजे रात को शुरू हुई. जिसमें तीन अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। घटना मिनेसोटा के बर्न्सविले की है। मीडिया के अनुसार, पुलिस को 911 पर एक कॉल आया, जिसमें व्यक्ति ने कहा कि हमें घर में हथियारों के बल पर बंदी बना लिया गया है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बात फायरिंग तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस के दो अधिकारी और अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी। तीनोंं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक पुलिस अधिकारी घायल है।

तीनों मृतकों के नाम…

  1. पॉल एल्मस्ट्रैंड (27), पुलिस अधिकारी
  2. मैथ्यू रूज (27), पुलिस अधिकारी
  3. एडम फिनसेथ (40), फायर फाइटर

गवर्नर ने जताया दुख

पुलिस ने बताया कि घर में दो से लेकर 15 वर्ष तक के कुल सात बच्चे थे। आरोपी के पास कई बंदूके और बड़ी मात्रा में गोले-बारूद थे। घर से कई हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी भी गोलीबारी में मारा गया है। आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी जल्द पहचान की जाएगी। मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज ने घटना पर दुख जताया है। वाल्ज ने कहा कि हम अपने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। उनकी बहादुरी और बलिदान को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य में आज सभी झंडों को आधा झुकाया जाएगा।

अमेरिका में पहले भी हो चुकी है गोलीबारी
अमेरिका में चार दिन पहले भी दो जगह फायरिंग हो गई थी। अमेरिका के अग्निशमन विभाग ने बताया कि गोलीबारी चीफ्स की सुपर बाउल जीत के लिए परेड और रैली के बाद हुई थी। घटना मिसौरी के कंसास शहर की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जब चीफ्स के प्रशंसक यूनियन स्टेशन के पश्चिम में गैरेज के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां गोलीबारी हो गई थी। पुलिस ने हमले के बाद तीन हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया था। अधिकारियों के मुताबिक, तीन घायलों की हालत गंभीर है।

महिला ने बताई दुख भरी दास्तां
घटना के बारे में एक महिला ने बताया कि जब गोलियां की आवाज आई तो हम वहां से भागकर एक लिफ्ट में छिप गए। हमने दरवाजे बंद कर दिए थे। सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। वहां सब परेशान थे। हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना कितना सुरक्षित होगा। थोड़ी देर बाद हमें लिफ्ट हिलने की आवाज सुनाई दी। हमने दरवाजे खोले तो बाहर अधिकारी थे। उन्होंने हमें सुरक्षित बाहर निकाला। मुझे दोबारा एक जीवन मिला, मैं बहुत खुश थी।

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी अधिकारियों से साफ हो गया था कि यूनियन स्टेशन के पास मौजूद अधिकारी घायलों को अस्पताल भेज रहे थे। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे थे। कंसास गवर्नर लौरा केली ने लोगों से पुलिस द्वारा दिए गए निर्दैशों का पालन करने का आग्रह किया गया था।

गोलीबारी में अटलांटा हाईस्कूल के छात्र भी घायल
कंसास के अलावा, अमेरिका के अटलांटा हाईस्कूल की पार्किंग में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार बच्चों को गोली मार दी गई थी। अटलांटा पब्लिक स्कूल ने एक बयान जारी कर बताया कि बुधवार को बेंजामिन ई. मेस हाईस्कूल की छुट्टी हुई, जिसके बाद एक अज्ञात वाहन से छात्रों पर गोली चला दी गई। घायल छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘City Chiefs Super Bowl’:अमेरिका के कनसास शहर में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 22 को लगी गोली