Vande Bharat Train: रेल मंत्री ने कहा ‘4 ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया!’

सरकार 'वंदे भारत ट्रेन' के तीन वर्जन चेयर कार, स्लीपर और मेट्रो लॉन्च करेगी! देखिए, रेल मंत्री के निरीक्षण के वीडियो

79

Vande Bharat Train: रेल मंत्री ने कहा ‘4 ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया!’

Bengaluru : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पैसेंजर की सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेंस की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इन सभी ट्रेनों को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों में कवच प्रीफिटेड है। इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। तीन महीने बाद यह ट्रेन यूज में आएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी है। इसलिए उसका किराया भी राजधानी के साथ बेंचमार्क किया जाएगा। अगर आप वर्ल्ड की बेस्ट ट्रेन के साथ वंदे भारत की तुलना करेंगे तो वंदे भारत स्लीपर उस बेंच मार्क के तहत आएगी।

वंदे भारत ट्रेन के तीन वर्जन लॉन्च करेगी
वंदे भारत ट्रेन के तीन वर्जन हैं चेयर कार, स्लीपर और मेट्रो। अब तक सरकार ने वंदे भारत ट्रेनों के चेयर कार वर्जन को लॉन्च किया है। वंदे भारत स्लीपर कोच की संरचना का अनावरण करने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब इसकी साज-सज्जा का काम होगा। कार बॉडी बनाना सबसे मुश्किल काम है, हम इस पर चर्चा करेंगे कि इसे और कैसे बढ़ाया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन वंदे भारत स्लीपर कोचों का फोकस यात्रियों की सुविधा पर है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम पहले ट्रेन सेट का पांच से छह महीने तक परीक्षण करेंगे और उसके बाद ही इसे लॉन्च किया जाएगा। चूंकि स्लीपर ट्रेन उसी तकनीक पर आधारित है जिस पर चेयर कार काम कर रही है, इसलिए यह झटके-मुक्त, शोर रहित, त्वरित गति प्रदान करेगी।