Vasundhara Raje’s Gesture : वसुंधरा राजे ने चुनाव प्रचार किसे सबक सिखाने की बात कही!

चुनावी सरगर्मी के बीच वसुंधरा राजे का बड़ा बयान!

301

Vasundhara Raje’s Gesture : वसुंधरा राजे ने चुनाव प्रचार किसे सबक सिखाने की बात कही!

Jhalawad : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आज ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया। उन्होंने जनता की नहीं खुद की सेवा की। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में झालावाड़-बारां सीट पर (26 अप्रैल) को मतदान होना है। क्षेत्र में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों का लगातार प्रचार जारी है। बीजेपी की ओर से प्रचार की कमान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने संभाल रखी है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी पत्नी उर्मिला जैन भाया के लिए जन समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि आज ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘आज बीजेपी प्रत्याशी सांसद दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। आज ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया। जनता की नहीं खुद की सेवा की। जिनके भ्रष्टाचार और अवैध खनन के चर्चे पूरे प्रदेश में रहे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा।

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को किया याद

वहीं दूसरी पोस्ट में पूर्व सीएम राजे ने कहा कि मैं पूर्व उप राष्ट्रपति स्व भैरों सिंह शेखावत को याद करते हुए धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने झालावाड़-बारां जैसे परिवार में भेजकर मुझ पर बड़ा उपकार किया। यह एक ऐसा परिवार है जिसने 35 सालों में कभी मुझे निराश नहीं किया। कितनी ही चुनौतियां सामने आई यहां के लोग हमेशा मेरे साथ ढाल बनकर खड़े रहे।

 

विरोधियों को चुनौती दी

प्रचार के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चौमहला में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। यहां राजे ने मंच से अपने विरोधियों को खुली चुनौती दे डाली। राजे ने कहा कि उनके कुछ विरोधी प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद फ्री हो गए हैं। अब ऐसे लोग झालावाड़-बारां परिवार में घुसपैठ करना चाहेंगे। ऐसे लोग उन्हें हरा तो नहीं सकते, लेकिन जीत का अंतर कम करने का प्रयास जरूर करेंगे। साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने के लिए कहा।