‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का शाकाहारी डिनर, भारतीय परिधानों में नजर आए विदेशी मेहमान

637

‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का शाकाहारी डिनर, भारतीय परिधानों में नजर आए विदेशी मेहमान

President G20 Dinner Update: जी-20  समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर होस्ट किया। मेन्यू में सभी वेजिटेरियन यानी शाकाहारी डिश शामिल की गईं। मेन्यू पर भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा। मेन्यू को भारत की परंपरा, रीति-रिवाज और विविधता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।

डिनर का मेन्यू वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को समर्पित किया गया। इसमें कश्मीरी कहवा, दार्जीलिंग की चाय, मुंबई पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा सहित देश की कई मशहूर डिश को शामिल किया गया। मेन्यू में मिलेट्स से बनी डिश भी शामिल की गईं।

राष्ट्रपति दे रही हैं G20 अतिथियों को डिनर, कैसी है उनकी किचन, जिसके खाने के मुरीद रहे हैं ओबामा से लेकर शिंजो तक - President murmu giving dinner to g20 country heads

डिनर का मेन्यू भारत की परंपरा और रीति रिवाज को ध्यान में रखते हुए बनाया गया । शाही डिनर के मेन्यू पर भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा । डिनर का मेन्यू वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित। बता दें कि इस डिनर में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के अलावा भारत के सभी राज्यों के सीएम, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत 170 लोगों को आमंत्रित किया गया ।

इस डिनर में कश्मीरी कहवा, दार्जिलिंग की चाय, मुंबई पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा समेत देश की कई मशहूर डिश को शामिल किया गया है। डिनर के लिए विदेशी मेहमान भारत मंडपम में.

भारतीय परिधान पहनकर पहुंचे विदेशी मेहमान

डिनर के लिए विदेशी मेहमानों का भारत मंडपम आना शुरू हो चुका है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा से लेकर आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा तकए कई शीर्ष विदेशी गणमान्य हस्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 डिनर में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पहुंचे।

G20 डिनर में छाई साड़ी, देखें- जापान और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों की पत्नियों का लुक - g20 2023 saree craze in president droupadi murmu g20 dinner bangladesh pm and japan mauritius pms

राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाया शुद्ध शाकाहारी भोजन, भव्य रात्रिभोज में भारतीय पोशाक में नजर आये विदेशी मेहमान – Lagatar

IMF प्रमुख जॉर्जीवा जी-20 डिनर के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में बैंगनी रंग के एथनिक सूट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने सुनहरा दुपट्टा पहन रखा था। भारतीय पहनावे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जापानी पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा ने हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, उन्होंने अपने आउटफिट को पिंक ब्लाउज से कंप्लीट किया।

G20 Summit: राष्ट्रपति के रात्रि भोज में चांदी की थाली में परोसे गए ये व्यंजन, भारत मंडपम में हुआ शानदार डिनर - G20 Summit dinner for foreign guests and delegates in President

रामाफोसा की पत्नी ने पहनी इंडो-वेस्टर्न पोशाक 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की पत्नी त्शेपो मोत्सेपे ने इंडो-वेस्टर्न पोशाक पहनी। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा और गजरा लगाया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार काले बंदगला सूट में डिनर के लिए आए। उनकी पत्नी कोबिता जुगनॉथ साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने मोती के हार के साथ साड़ी में जातीय आकर्षण दिखाया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने आधुनिक पहनावे में पारंपरिक परिधान को पहने नजर आई।

डिनर के लिए प्रेसिडेंट और पीएम ने किया रिसीव

रात्रिभोज की शुरुआत से पहलेए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों और भारत की जी20 प्रेसीडेंसी थीम श्वसुधैव कुटुंबकम पृष्ठभूमि में बनाए गए मंच पर विश्व नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू वीनेक स्ट्राइप्ड सदरी भी पहनी थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने विषम फ़िरोज़ा बॉर्डर वाली पारंपरिक बेज रंग की साड़ी पहनी थी।