
पढ़ना जारी रखें
मनु ने बताया, ”मेरे माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक थे। मैंने बचपन से ही उनके माध्यम से कई अनुभवों को जीया है और संजोया है। वे मेरे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वे डिनर के दौरान कहानियां सुनाया करते थे और मुझे उन सभी छोटी-छोटी बातों के बारे में सुनना अच्छा लगता था जो वे करना चाहते थे।
मैं अपने माता-पिता को छोटी-छोटी शिक्षण सामग्री तैयार करते देखता था, मैं उन्हें पढ़ते देखता था। इस तरह हमारा पालन-पोषण हुआ। मनु ने बताया, ”जब मेरा एक निजी स्कूल से एक सरकारी स्कूल में ट्रांसफर हुआ तो यह परिस्थितियों में एक बड़ा बदलाव था। लेकिन मेरे पापा ने मुझे प्रेरित किया और कहा कि सभी बच्चे अच्छे शिक्षकों के लायक हैं।
मनु गुलाटी को जब भी मौका मिलता है तो वह अपने फॉलोअर्स के लिए कोई न कोई डांस वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर देती हैं। इन दिनों मनु गुलाटी ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने किसी मॉल में शूट किया है। वीडियो में टीचर की अदाएं देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। वीडियो देखकर आपको पता चल रहा होगा कि वह अच्छे मौसम में घूमने के लिए निकली हैं। वह बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-
मॉल में बनाया रील्स
मॉल में वह खुशी से घूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान मौका मिलने पर उन्होंने एक रील भी बना लिया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। इस रील्स में मनु गुलाटी मरून रंग के शूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक हैंगिंग पर्स भी लिया हुआ है। अपने स्टाइलिश अंदाज में उन्होंने वीडियो बनाया। इसके साथ ही ‘तेरे आने की जब खबर महके’ गाने पर रील्स बनाया। उनका वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। वह मॉल में ऐसे घूम रही हैं, जैसे कोई स्टाइलिश मॉडल घूम रही हो। उनका यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि मनु गुलाटी के पढ़ाने का तरीका बहुत आच्छा है। पढ़ाई के साथ वह बच्चों को कई तरह की एक्टिविटी करवाती हैं। इससे स्टूडेंट्स की वह फेवरेट टीचर हैं।

