WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विधान सभा का आगामी शीतकालीन सत्र 20 दिसम्‍बर से

799

भोपाल। मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, दिनांक 20 दिसम्‍बर, 2021 से आरम्‍भ होकर शुक्रवार, दिनांक 24 दिसम्‍बर, 2021 तक आहूत किया गया है।

राज्‍यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गयी।

विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 05 बैठकें होगी, जिसमें महत्‍वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्‍तीय कार्य संपादित किये जायेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह दशम् सत्र होगा।