Vietnam : पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा, अबतक 37 की मौत,48 यात्री सवार थे !

698
Vietnam : पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा, अबतक 37 की मौत,48 यात्री सवार थे !

Vietnam : पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा, अबतक 37 की मौत,48 यात्री सवार थे !

वियतनाम में एक भीषण हादसे में पर्यटकों से भरा एक क्रूज जहाज समुद्र में पलट गया है जिससे अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दुखद घटना शनिवार को क्वांग निन्ह प्रांत के प्रसिद्ध हा लॉन्ग खाड़ी में तब हुई जब जहाज एक भयंकर तूफान की चपेट में आ गया। बचाव अभियान अभी भी बड़े पैमाने पर जारी है क्योंकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं.

Vietnam : पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा, अबतक 37 की मौत,48 यात्री सवार थे !
Vietnam : पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा

यह घटना शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। अधिकारियों ने बताया कि जहाज का सामना एक शक्तिशाली तूफान से हुआ और दोपहर 2:05 बजे तक जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया और वह खाड़ी के पानी में डूब गया।हादसे के समय क्रूज जहाज में 48 यात्री सवार थे जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएँ थीं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई यात्री युवा और बच्चे थे। ज़्यादातर यात्री वियतनाम से ही थे जो राजधानी हनोई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हा लॉन्ग खाड़ी घूमने आए थे।

 

इस दुर्घटना और पर्यटकों की मौत के बाद देश भर में शोक का माहौल है। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने भी इस घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।हा लॉन्ग बे वियतनाम के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। साल 2019 में यहां देश और विदेश से 40 लाख से ज़्यादा पर्यटक घूमने आए थे। इस हादसे ने वियतनाम के पर्यटन उद्योग और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indonesia में यात्रियों से भरे समुद्री जहाज में लगी भयानक आग, 300 से ज्यादा थे सवार ,कई लापता !