Vigilance Bureau Arrests IAS Officer: IAS अधिकारी गिरफ्तार, ठेकेदारों से रिश्वत लेने का सबूत VDO से मिला   

1483
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

Vigilance Bureau Arrests IAS Officer: IAS अधिकारी गिरफ्तार, ठेकेदारों से रिश्वत लेने का सबूत VDO से मिला 

Chandigarh : भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब सरकार ने एक और IAS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के इस मामले में विजिलेंस विभाग ने सोमवार शाम 2008 बैच के IAS संजय पोपली को गिरफ्तार किया। इस अधिकारी पर सीवरेज ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। पंजाब की मान सरकार ने ये कार्रवाई एक वीडियो के सामने आने के बाद की।

इस IAS ने सीवरेज बोर्ड में रहते हुए ठेकेदारों से कमीशन की मांग की थी। इसकी पहली किस्त दी जा चुकी थी, दूसरी क़िस्त के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके सबूत मिलने के बाद पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वे इस समय पेंशन डायरेक्टर के पद पर थे कार्रवाई के बाद अब उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर चुकी यह सरकार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार भ्रष्टाचार और इससे जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भी दो महीने पुरानी भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।