Viral Video:गधे को गधा मत समझिये उसे भी गुस्सा आता है ,बेवजह थप्पड़ मारने पर गधे ने मालिक के साथ क्या किया देखिये वीडियो!

580

Viral Video:गधे को गधा मत समझिये उसे भी गुस्सा आता है ,बेवजह थप्पड़ मारने पर गधे ने मालिक के साथ क्या किया देखिये वीडियो!

Viral Video ;सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो अपने पालतू गधे को बेवजह परेशान करता है। शख्स गधे के साथ मारपीट तक करता है।

गधे को बेवजह जड़ दिए थप्पड़

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने गधे को पकड़ रखा है। गधे उससे दूर जाने की कोशिश करता है, मगर शख्स मजूबती से रस्सी पकड़े रखता है। अगले ही सेकंड शख्स को गुस्सा आया और उसने गधे के गाल पर थप्पड़ की बरसात कर दी। गधा खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

 

मगर इसके बाद गधे ने अपने मालिक से ऐसा बदला लिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। आखिर में देखेंगे गधे के साथ मारपीट के बाद शख्स अब उसकी पीठ बैठ जाता है। मगर उसके बैठते ही गधे की शख्स का पैर अपना मुंह में दबा लिया। शख्स खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। मगर गधा नहीं छोड़ता है। शख्स चिल्लाहट चीख में बदल गई, मगर गधे ने तब तक उसका पूरा पैर ही चबा डाला। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शख्स की हरकत देखने के बाद खूब हंसाता है। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @KnowIedg3 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

गधे का नाम गधा है ,पर आप उसे गधा मत समझिये वह भी एक जीव है ,उसे भी चोंट लगती है। उसे भी गुस्सा आ सकता है। इस वीडियो को बॉलीवूड स्टार शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’। इस 41 सेकेंड के वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गधे ने शख्स को अच्छा सबक सिखाया। आपको बता दें, देश के संविधान में इन बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए कई प्रावधान मौजूद हैं। भारतीय संविधान हर नागरिक को जीने का अधिकार देता है यह बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन भारत के संविधान ने जानवरों को भी जीवन जीने की आजादी दी है। अगर इनके जीवन को बाधित करने का कोई प्रयास करता है तो इसके लिए संविधान में कई तरह के दंड़ के प्रावधान हैं। यहां तक की जानवरों को मारने पर आपको जेल भी हो सकती है।