Vishakha Yadav: 2020 बैच की IAS अधिकारी विशाखा यादव को ‘सर्वश्रेष्ठ निवारक राज्य’ का पुरस्कार 

427

Vishakha Yadav: 2020 बैच की IAS अधिकारी विशाखा यादव को ‘सर्वश्रेष्ठ निवारक राज्य’ का पुरस्कार 

 

अरुणाचल प्रदेश की 2020 बैच की IAS अधिकारी विशाखा यादव को राज्य चुनाव आयोग (SEC) से प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ निवारक राज्य’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

यह पुरुस्कार उन्हें भारत-चीन सीमा के पास स्थित संवेदनशील जिले में चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। विशाखा वर्तमान में कुरुंग कुमे जिले की डिप्टी कमिश्नर हैं।

 

विशाखा को उनके साहसिक नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जिसने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन इससे भी बढ़कर, चुनावी गड़बड़ियों को रोकने के उनके प्रयासों की व्यापक प्रशंसा हुई है।

चुनावी प्रबंधन के अलावा, विशाखा का असाधारण नेतृत्व “डिजी कक्षा” परियोजना के शुभारंभ के साथ सामने आया। इस पहल ने कुरुंग कुमे और तिरप जिलों के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत की, जिससे दूरदराज के इलाकों में शिक्षा की पहुंच में काफी सुधार हुआ।

विशाखा दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) से इंजीनियरिंग स्नातक है। उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपर से सिविल सेवाओं में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया।