Vivek Sagar: CM डॉ यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान किया,ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य विवेक का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

184

Vivek Sagar: CM डॉ यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान किया,ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य विवेक का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित थे।

IMG 20240811 WA0065 scaled
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री विवेक सागर ने हाकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। मध्य प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी।

IMG 20240811 WA0063 scaled
उल्लेखनीय है कि श्री विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हाकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। श्री विवेक सागर ने कहा कि उन्हें डॉ मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। सीएम डा यादव ने उन्हें प्रोत्साहित किया है, शाबाशी दी है अच्छे खेल के लिए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।