WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

दिल थाम कर देखिये Video: बच्चे को अकेला पाकर ममता से भर गए बंदर

दिल थाम कर देखिये Video: बच्चे को अकेला पाकर ममता से भर गए बंदर

एक ऐसा वीडियो सोशल मिडिया पर देखा जा रहा है  जिसमें बंदरों ने ढाई साल के मासूम के साथ जो किया है, वह आपको इमोशनल कर देगा. नजारा देख कर आप का दिल भर जाएगा.

दरअसल, सोशल मीडिया में ढाई साल के बच्चे के साथ खेलते हुए बंदरों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटे से बच्चे के पास अचानक से कई बदंरों का ग्रुप पहुंच जाता है. वैसे अब तक आपने इतने छोटे बच्चे को बंदर, कुत्ता, बिल्ली आदि जानवर से डरता हुआ देखा होगा लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिखता है, वह आपको वाकई दंग कर देने वाला है.

बंदर कभी बच्चे के हाथ को पकड़ते हैं तो कभी उसके माथे को चूमने लगते हैं. यह नजारा देखकर किसी का भी दिल भर जाएगा. सबसे मजेदार बात तो यह है कि बच्चा भी उन बंदरों की कंपनी को एंजॉय करता नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यह वीडियो ग्रीन स्टूडियो नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है.

वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं. कुछ लोग बच्चे की हिम्मत को सलामी दे रहे हैं तो कुछ लोग बच्चे को इस तरह अकेला छोड़ने वालों पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी मंदिर की जगह पर एक छोटा सा ढाई साल का मासूम बच्चा बैठा हुआ है. वह खेल ही रहा होता है कि तभी उसके पास कई बंदरों का ग्रुप आ जाता है. हैरानी की बात तो यह है कि यह बंदरों का ग्रुप बच्चे को परेशान करने के बजाय उसके साथ दोस्ती करता हुआ नजर आता है.