
Water Cooler Donated to Hospital : समाजसेवी तथा RSS के कर्मठ कार्यकर्ता रोशनलाल सोनी की स्मृति में सिविल हॉस्पिटल को वाटर कूलर भेंट, मरीजों को मिलेगी राहत!
Jawad : प्रदेश के नीमच जिले के जावद निवासी समाजसेवी, स्वर्गीय रोशनलाल सोनी जो मालवा क्षेत्र में (दादा) के नाम से विख्यात थे। रोशनलाल के नाम के साथ (दादा) शब्द जुड़ना भी उनके द्वारा सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हुए अपने दायित्व को पूरा करना है।समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को दाम्पत्य सूत्रों में बांधना और वह एक बार नहीं अनेक मर्तबा, इतना ही नहीं अपने जीवन के 10 दशकों में से 7 दशकों तक दादा ने मालवा क्षेत्र में अनेक सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते हुए तन-मन-धन से सहयोग कर समाजसेवा की इबारत लिखी, इतना ही नहीं दादा (RSS) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहें। जिसके माध्यम से अनेक सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग रहता था यही वजह रही कि लोग उन्हें (दादा) के नाम से पहचानते थे।

स्वर्गीय रोशनलाल सोनी (दादा) के पदचिन्हों का आज उनके परिजन अनुसरण कर रहें हैं और इसी कड़ी में उनके सुपुत्र संतोष सोनी तथा पोत्र सचिन, शक्ति ने जावद के सिविल हॉस्पिटल में भीषण गर्मी के इस दौर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत पहुंचाने एक अत्याधुनिक वाटर कूलर स्थापित करते हुए (दादा) की स्मृति में भेंट किया। सोनी परिवार की इस पहल से अब अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को शुद्ध और ठंडे पानी के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र संतोष एवं पौत्र सचिन, शक्ति सोनी ने अस्पताल परिसर में इस जल मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर व स्टॉप मौजूद था। इस वाटर कूलर की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता और गुणवत्ता है। 80 लीटर पानी की क्षमता होने की वजह से अब अस्पताल में सभी को पर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा।
इन-बिल्ट फिल्टर!
यह केवल पानी को ठंडा ही नहीं करेगा, बल्कि इसमें लगा आधुनिक फिल्टर पानी को पूरी तरह शुद्ध और बैक्टीरिया मुक्त भी बनाएगा जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत!
गर्मी के मौसम में अक्सर सरकारी अस्पतालों में ठंडे पानी की किल्लत देखी जाती है। सोनी परिवार द्वारा दी गई इस सौगात की अस्पताल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। नगर के रहवासियों का कहना हैं कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी मानवता हैं और सोनी परिवार ने अस्पताल में यह सुविधा देकर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
क्या कहते हैं परिजन!
हमारे पिता/दादाजी हमेशा जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहें हैं। उनकी स्मृति में अस्पताल में यह वाटर कूलर लगाने का मुख्य उद्देश्य यही हैं कि किसी भी जरूरतमंद को इस तपती गर्मी में शीतल जल के लिए परेशान न होना पड़े।
संतोष सोनी!






