Impact of mediawala.in News: रिटायरमेंट से 5 दिन पहले दी PCCF रेणु सिंह को IT शाखा में पोस्टिंग

- 5 दिन के लिए नया पद किया सृजित, 7 अप्रैल को मुख्यालय में दी थी ज्वाइनिंग

603

Impact of mediawala.in News: रिटायरमेंट से 5 दिन पहले दी PCCF रेणु सिंह को IT शाखा में पोस्टिंग

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट

भोपाल। केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटीं पीसीसीएफ स्तर की महिला आईएफएस अधिकारी डॉ रेनू सिंह रिटायरमेंट के 5 दिन पहले पोस्टिंग दी गई है। वे 7 अप्रैल से पोस्टिंग का इंतजार कर रही थीं। उनके लिए PCCF (IT) का पद अस्थाई रूप से सृजित किया गया है, जो उनके रिटायरमेंट के साथ ही खत्म हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, 1990 बैच की तेज-तर्रार अधिकारी डॉ. रेनू सिंह 7 अप्रैल को केंद्र से लौटते ही जॉइनिंग दे चुकी थी। लेकिन वन भवन में PCCF स्तर का कोई पद खाली नहीं होने से वे 17 दिन तक बगैर पद के रहीं। नए पद के सृजन को लेकर शासन के समक्ष भी दुविधा बनी हुई थी। उन्होंने वन मुख्यालय ने उनके लिए PCCF स्तर का एक पद सृजित करने के लिए शासन को पत्र लिखा।

*यह mediawala.in की वह खबर, जिसका हुआ असर*


mediawala.in

IFS Dr Renu Singh: केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटी PCCF के रिटायरमेंट के 10 दिन शेष, पर पोस्टिंग नहीं


सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को उनके लिए नया पद सृजित किया गया है। रेनू सिंह ने पीसीसीएफ आईटी का चार्ज भी ले लिया है। वे 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएगीं। फिलहाल आइटी का प्रभार एपीसीसीएफ एचएस मोहंता के पास था।