Weapon Worship : दशहरे पर पुलिस ने शस्त्र पूजन कर हर्ष फायर

DRP लाइन में पुलिस कमिश्नर, एडिशनल CP सहित अधिकारियों ने हवन पूजन भी किया

630

Weapon Worship : दशहरे पर पुलिस ने शस्त्र पूजन कर हर्ष फायर किया!

Indore : पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो ने दशहरे पर्व पर DRP लाइन में शस्त्र पूजा कर हवन पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने हर्ष फायर भी किया।

दशहरे पर पुलिस के शस्त्र पूजने करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन हर घर में शस्त्रों की पूजा होती है। ऐसे में हमेशा शस्त्रों के साथ रहने वाली इंदौर पुलिस ने कमिश्नरी लागू होने के बाद पहली बार शस्त्र पूजा की। DRP लाइन में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र एडिशनल CP सहित अधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया। जिसमे इंदौर के समस्त आला अधिकारी शामिल हुए दशहरे पर्व को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र ने बताया कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर पुलिस द्वरा शपथ ली कि इंदौर पुलिस संकल्प लेती है कि पुलिस की अपराधियों पर प्रहार जारी रहेगा। लगातार पुलिस अपराधियों के लिए चुनौती बनी रहेगी। पुलिस आम जनता से मित्रवत व्यवहार करेगी।

IMG 20221005 WA0062

दशहरे पर हर साल की तरह इस साल भी पारम्परिक तरीके से शस्त्रों का पूजन किया गया।जिसमें इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, एडिशनल पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस के अधिकारियों ने DRP लाइन पर शस्त्र पूजा की। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी के अनुसार विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। ऐसे में पुलिस का प्रयास है कि वह पूरा काम करने वाले देश विरोधी ताकतों और झगड़ा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें। दशहरे पर हर बार शस्त्रपूजन के बाद अधिकारियों द्वारा हर्ष फायर किया जाता है, पुलिस कमिशनर हरिनारायण चारी ने भी दशहरे पर हर्ष फायर किया।