Weather Alert: 2 पश्चिमी विक्षोभ का उत्तरी भाग में हमला,बारिश कभी भी कहीं भी की स्थिति जारी

948

Weather Alert: 2 पश्चिमी विक्षोभ का उत्तरी भाग में हमला,बारिश कभी भी कहीं भी की स्थिति जारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के कई राज्यों में इस समय मौसम की विकट स्थिति निर्मित है। लगभग सभी राज्यों में बादल छाये हुए हैं और कहीं भी कभी भी बारिश, आंधी की स्थिति बानी हुई है।

उत्तरी भाग में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ [ western disturbance ] का हमला भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में पड़ रहा है। इससे कश्मीर, पंजाब, हिमांचल, राजस्थान में कई जगह बारिश की स्थिति अचानक से होने की सम्भावना है।इसके अलावा देहली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी यही हालात है।

भारत के मध्य और पूर्वी भाग में भी बादल छाये हुए हैं। कई इलाकों में बारिश की सम्भावना कहीं भी किसी भी समय हो सकती है। सर्वाधिक असर पूर्वी भाग में है। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रा तक असर है जबकि महाराष्ट्र और कर्णाटक में हलके बादल छाये हुए हैं।

मध्य प्रदेश में भी बादलों की चक्राकार स्थिति है जो पश्चिम से पूर्व की ओर धारा बनाये हुए हैं। अगले चार दिन दिन रात के पारे में कमी आएगी। कई जगह पर बारिश की स्थिति भी बहरहाल रविवार तक बनी रह सकती है।