Weather Alert: मध्य प्रदेश में आज रात दक्षिण- पश्चिम भाग में भारी वर्षा की संभावना

आगामी सप्ताह पूरे प्रदेश में भारी वर्षा

1123

Weather Alert: मध्य प्रदेश में आज रात दक्षिण- पश्चिम भाग में भारी वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में इस समय पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों का रैक चल रहा है जिसके चलते आज रात भी उत्तर दिशा को छोड़कर दक्षिण पश्चिम और पूर्व दिशा (निचले) में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। यही स्थिति कल भी रहेगी।
कल भी प्रदेश के निचले हिस्सों में कई जगह पर भारी वर्षा होगी। संभावना यह भी है कि जुलाई माह के अंत में पूरे प्रदेश में भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

भारत में मानसून की स्थिति इस समय पूर्व दिशा से शुरू होकर दक्षिण पश्चिम होते हुए उत्तर पूर्व की ओर चल रही है। इससे आधे मध्य प्रदेश, पूरे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कश्मी,र लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है जहां पर गरज बरस के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली में यदा-कदा बारिश की संभावना है।