Weather Alert: MP सहित 5 राज्यों में भारी बारिश,आज उड़ीसा, बंगाल में प्रवेश करेगा बादलों का नया जत्था

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना समेत अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

930

Weather Alert: MP सहित 5 राज्यों में भारी बारिश,आज उड़ीसा, बंगाल में प्रवेश करेगा बादलों का नया जत्था

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में चक्रवात सक्रिय है जो मध्य प्रदेश से होकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से उत्तराखंड की ओर अग्रसर है। पूर्ण चक्रवात की शक्ल में नहीं आने वाले अधूरे चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तर प्रदेश के अग्रभाग, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तक असर दिख रहा है।

आज मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना समेत अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना तेज हवाओं के साथ है।

 

यहां से चक्रवात विदा होते हुए उत्तर पूर्व भारत की ओर मुड़ रहा है। इस कारण उत्तर प्रदेश के अग्रभाग में भी आज भारी बारिश है, वहीं दिल्ली और हरियाणा के पूर्वी हिस्सों में भी भारी बारिश का अंदेशा है। उत्तराखंड में अभी दो-तीन दिन भारी बारिश लगातार रहेगी।

इधर बादलों का दूसरा जत्था बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की ओर अग्रसर है। अगले 12 घंटे में यहां भारी से भारी बारिश होगी। इलाहाबाद बादलों का दूसरा जत्था तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की ओर अग्रसर है। यहां अगले 24 से 36 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात के असर से प्रदेश के शेष हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। सामान्य से कहीं तेज बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।