
Weather Today: मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर में भारी बारिश, आज शाम से मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
दक्षिण राज्यों को बारिश ने बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। चक्रवातों के चलते पूर्व दिशा से आ रहे बादलों की लय बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु, आंध्र और कर्नाटक से अरब सागर में महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों से गुजर रही है। इससे चेन्नई, बेंगलूर, नेल्लौर, ओंगुर, कडापा, मुंबई में आज भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण -पश्चिम भाग में चक्रवात इन्वेस्ट 92A सक्रिय है जो बादलों को महाराष्ट्र से दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर धकेल रहा है। इन राज्यों में भी कल से गरज के साथ तेज वर्षा का सिलसिला चल सकता है।
मध्य प्रदेश में आज शाम से दक्षिण पश्चिम भाग से बादल घुसेंगे। तेज हवाओं के अधिकतम तापमान में कल से गिरावट आएगी। इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार आदि इलाकों में कल से बारिश होगी, जो 2 नवंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों को चपेट में लेगी। जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर सहित कई संभाग प्रभावित होंगे। नई संभावनाओं के अनुसार प्रदेश में 3 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा।
उत्तर भारत में कश्मीर, लद्दाख में दो दिन बारिश की संभावना पश्चिमी बादलों की आवक से हो सकती हैं।





