Weather Today: दक्षिण राज्यों में आज भारी बारिश,मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा नरम गरम

कश्मीर, लद्दाख में आज बर्फ़बारी के संकेत, शनिवार से लगातार हिमपात की सम्भावना

805

Weather Today: दक्षिण राज्यों में आज भारी बारिश,मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा नरम गरम

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

देश के दक्षिण राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। आज
मध्य प्रदेश में मौसम नरम गरम रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय दक्षिण राज्य तमिलनाडु, आंध्रा प्रदेश के पूर्वी हिस्से और केरल के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की सम्भावना है। भारत के पूर्वी समुद्र में चक्रवातों के चलते ये स्थिति बन रही है। इसलिए पश्चिमी हवाएं भारत के उत्तर से सीधे पूर्व की ओर बह रहीं हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम नरम गरम रहेगा। आधा भाग दक्षिण की ओर गरम रहेगा जबकि उत्तर की ओर सामान्य रहेगा। मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह से बादल भी आने लगेंगे।
इधर कश्मीर, लद्दाख में आज बर्फ़बारी के संकेत हैं। शनिवार से लगातार हिमपात की सम्भावना है।