Weather Today: भारत में दक्षिण- पूर्व दिशा से मानसून तेज,मुंबई और MP में आज भारी बारिश

736

Weather Today: भारत में दक्षिण- पूर्व दिशा से मानसून तेज,मुंबई और MP में आज भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में दक्षिण- पूर्व दिशा से मानसून तेज गति से दक्षिण राज्यों और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गुजरात की तरफ चल पड़ा है। बंगाल की खाड़ी से बादल सीधे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहे हैं। इन सभी राज्यों में कई स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है।

आज मुंबई में भारी से भारी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में भी 17 से 21 जुलाई के बीच में कई बार भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में पूर्व दिशा से आंध्र प्रदेश तेलंगाना के रास्ते मानसून चल रहा है, जो महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के दक्षिण भाग में प्रवेश कर रहा है।

मध्य प्रदेश में आज दक्षिण- पश्चिम दिशा से बादलों का प्रवेश होगा, जिससे इंदौर, भोपाल, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, जबलपुर आदि कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना रहेगी। इनमें कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के दौरान बिजली कड़कने के साथ बादलों का रौद्र रूप भी देखने को मिलेगा। शाम को उत्तर पूर्व दिशा से भी मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हवाएं अभी पश्चिम से आकर अरब देशों की ओर बह रही है जबकि उज्बेकिस्तान में चक्रवाती हवाओं से बादल भारत के लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में भी अपना असर दिखा सकते हैं। उत्तर पूर्व के बादल उत्तर प्रदेश,बिहार सहित पूर्वी राज्यों में बारिश करेंगे, असर बंगाल और झारखंड में भी होगा।