
Weather Update: MP में कल से 2 डिग्री तापमान में कमी, हिंद महासागर में 6 चक्रवात
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी हवाओं के साथ साउथ अफ्रीका के माली, अल्जीरिया, इजिप्ट और सऊदी अरेबिया के रास्ते आ रहे विक्षोभ के चलते कल से भारत के उत्तर पश्चिम भाग में ठंड चमकेगी। श्रीनगर में न्यूनतम पारा कल से – 3 से – 6 तक जाएगा। घने बादल छाने लगेंगे। लद्दाख के लेह और पूर्वी हिस्से में आज बर्फबारी होगी। 8 फरवरी से भी लगातार बर्फबारी होगी। कश्मीर में कल से -3 से – 6 डिग्री तक तापमान जाएगा। यहां 10 फरवरी से बारिश फिर बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में आज पहाड़ी हिस्से में बर्फ गिरेगी और शिमला आदि इलाकों में बारिश होगी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में आज से 1 और कल से 2 डिग्री न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा याने रात और सुबह में ठंड बढ़ेगी। केवल दक्षिण पश्चिम भाग में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
मध्यप्रदेश के मध्य भाग में 8 फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। प्रदेश में अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान ग्वालियर में 32, भोपाल में 32/34, इंदौर में 34 और जबलपुर में 35 डिग्री तक जाने की संभावना है।
हिंदू महासागर में के दक्षिणी भाग में इस समय एक साथ 6 चक्रवात क्रियाशील है। इनमें से दो पूर्ण आकार में है जो पूर्व से पश्चिम की ओर क्रमशः 155, 175 प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। वहीं मेडागास्कर की तरफ एक चक्रवात जो मोजांबिक की ओर अग्रसर हैं। अन्य 3 चक्रवात प्रारंभिक अवस्था में है जो फिलीपींस में 1 और न्यू क्लेडोनिया के आसपास 2 चक्रवात हैं। ये सब भी पूर्व से पश्चिम की दिशा में है। इससे भारत के दक्षिण भाग के मौसम में उतार चढ़ाव आ सकते हैं।