Water Vision 2047: उदयपुर में 18-19 फरवरी को जुटेंगे देशभर के जल संसाधन मंत्री, वाटर विजन 2047 पर होगा मंथन, MP के मंत्री सिलावट भी भाग लेंगे 

126

Water Vision 2047: उदयपुर में 18-19 फरवरी को जुटेंगे देशभर के जल संसाधन मंत्री, वाटर विजन 2047 पर होगा मंथन, MP के मंत्री सिलावट भी भाग लेंगे 

भोपाल: उदयपुर राजस्थान में इसी महीने 18 और 19 फरवरी को देशभर के विभिन्न राज्यों के जलसंसाधन मंत्री साथ जुटेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में वाटर विजन 2047 पर मंथन किया जाएगा।

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय जलसंसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग जल मिशन द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी इस आयोजन में भाग लेंगे। विभाग के अधिकारी भी इस मंथन में साथ जाएंगे। अधीक्षण यंत्री प्रमुख अभियंता कार्यालय गरिमा अग्रवाल, जलसंसाधन विभाग के बांध सुरक्षा बोधि के संचालक पुष्पेंन्द्र सिंह और राजगढ़ में अतिरिक्त परियोजना संचालक एवं परियोजना प्रशासक एमकेपीएमयू विकास राजौरिया और अतिक्ति परियोजना संचालक एमकेपीएमयू शुभांकर विश्वास भी इस बैठक में जलसंसाधन मंत्री के साथ जाएंगे।

विभिन्न राज्यों के जलसंसाधन मंत्रियों की इस द्वितीय आॅल इंडिया कांफ्रेस में सभी राज्यों में वाटर विजन 2047 को लेकर चर्चा होगी। राज्यों में सिचाई और पेयजल की क्या सुविधाएं इस समय उपलब्ध है। किन परियोजनाओं पर काम हो रहा है। नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कहां-कहां सिचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर भी मंथन होगा। प्रदेश के बांधों, जलाशयों और नहरों का किस तरह विस्तार किया जा रहा है। 2047 तक जलप्रदाय के लिए क्या लक्ष्य बनाया गया है इस पर भी चर्चा की जाएगी। यदि केन्द्र से बजट की आवश्यकता है तो राज्यों के जलसंसाधन मंत्री अपनी मांग भी यहां पर रखेंगे। राज्यों के संसाधनों और केन्द्र के संसाधनों से क्या-क्या किया जाएगा इस पर चर्चा की जाएगी।